आज मनाया जाएगा सद्भावना दिवस

भिण्ड, 18 अगस्त। राज्य शासन के निर्देशानुसार द्वारा 20 अगस्त को मनाए जाने वाला सद्भावना दिवस अब 19 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा सभी कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए है कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 19 अगस्त को सुबह 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जाए।