दिल्ली में आयोजित किसान गर्जना रैली में चंबल संभाग से तीन हजार किसान हुए सम्मिलित

भिण्ड, 19 दिसम्बर। भारतीय किसान संघ के आव्हान पर सोमवार को दिल्ली में किसान गर्जना रैली हुई, जिसमें पूरे देश के प्रत्येक राज्य से लगभग तीन लाख किसानों ने भाग लिया। ग्वालियर चंबल संभाग से तीन हजार किसान शामिल हुए।
किसान नेताओं ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब आश्वासन नहीं चलेगा, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। कृषि में लगने वाले सभी आदानों से जीएसटी हटाई जाए, किसानों की सम्मान निधी छह हजार से बीस हजार की जाए, फसल बीमा में सरलीकरण किया जाए, जीएम सीड्स पर रोक लगाई जाए। किसान संघ ने कहा कि आज चेतावनी देने आए हैं, प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दुगुना करने का अपना वायदा नहीं निभाया तो अबकी बार जबरदस्त आंदोलन होगा। इस रैली में सबसे बड़ी विशेषता रही कि दक्षिण भारत से लगभग 50 हजार महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं। प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने केन्द्र सरकार से माग की है कि गाय माता को पालने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह किसानों को दिए जाएं, आसाराम पशुओं से होने वाले नुक्सान की भरपाई सरकार करे।