जिले में 574.5 मिमी औषत वर्षा

भिण्ड, 14 अगस्त। भिण्ड जिले में गत एक जून से 14 अगस्त तक 574.5 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 633.2 मिमी, अटेर में 535 मिमी, मेहगांव में 618 मिमी, गोहद में 521 मिमी, लहार में 665 मिमी, रौन में 498 मिमी, मिहोना में 571 मिमी, मौ में 632 मिमी एवं गोरमी में 498 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 574.5 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में आज की वर्षा अटेर में 18 मिमी, लहार में 03 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 02.03 मिमी है।