उद्घाटन, संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह रौन में आज

भिण्ड, 15 अक्टूबर। खुशबू संस्था रौन के नव निर्मित साहित्य कक्ष के उद्घाटन के साथ संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन 16 अक्टूबर को दोपहर दो बजे रौन कस्बे में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक गीतकार डॉ. शिवेन्द्र सिंह शिवेन्द्र ने बताया कि खुशबू संस्था के तत्वाधान में स्व. शिवराम सिंह कुशवाह की स्मृति में नव निर्मित साहित्य कक्ष का उद्घाटन 16 अक्टूबर रविवार को दोपहर दो बजे रौन कस्बे में किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी बाबूसिंह दद्दा करेंगे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतथि डॉ. विनोद सक्सेना, विशेष अतिथि दशरथ सिंह कौरव, आदित्य सिंह मिंटू नेता एवं डॉ. परमाल सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। समारोह में साहित्यकर एवं शिक्षाविद् डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर भिण्ड को खुशबू साहित्य सम्मान-2022 प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरीबाबू शर्मा निराला के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।