केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का मेहगांव में जगह-जगह हुआ स्वागत

भिण्ड, 04 अक्टूबर। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के दंदरौआ धाम आगमन पर मेहगांव अशौक भारद्वाज की कोठी पर भव्य स्वागत हुआ। तत्पश्चात गोरमी तिराहे पर मेहगांव के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला ने अपने एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. भारत सिंह रिंकू भदौरिया ने भी स्वागत किया। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने जिला सहकारी केन्द्र बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, रोहित करैया, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश सिंह भदौरिया, पूर्व जनपद सदस्य भागीरथ सिंह गुर्जर भइया ने भिण्ड तिराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओ ने मेहगांव में किया स्वागत

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के दंदरौआ धाम जाते समय भाजपा मण्डल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने भारद्वाज कोठी पर मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे, जिला मंत्री राजकुमार जैन, रामजीलाल थापक, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश भदौरिया, राहुल कटारे, शिवराज यादव, उज्जवल कटारे, पटेल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मालनपुर में हुआ केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर का स्वागत

औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का मालनपुर के युवा नेता सचिन शर्मा के नेतृत्व में मालनपुर पुलिस थाने के पास पेट्रोल पम्प पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी चलाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय मंत्री तोमर का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके द्वारा मुझे जो सम्मान दिया गया है, उसका मैं बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, संदीप शर्मा, गुरु शर्मा, राम जैन, गुड्डू गौड़, राजवीर शर्मा, हलीम खान, बंटी तिवारी आदि अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।