अनिल राजौरिया बने भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य

भिण्ड, 04 अक्टूबर। ग्राम पंचायत कन्हारी पूर्व सरपंच अनिल महेश राजौरिया को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। राजौरिया ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा जताया है उसी को आधार मानकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर सदैव समर्पित भावना के साथ जनहित के कार्य करने में सदैव समर्पित रहूंगा। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।