दीनदयाल जी आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में हैं : पाठक

भाजयुमो ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भिण्ड, 25 सितम्बर। भारतीय जनता युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती निराश्रित भवन में मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धों एवं बुजुर्गों को फल एवं बिस्कुट वितरण किए।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय 20वीं सदी के वैचारिक युग पुरुष थे। उनके दर्शन से आज के भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ-साथ मानव के केन्द्र बिन्दू में रखकर ही राष्ट्र व समाज की स्थापना की प्रेरणा मिलती है। वह कल भी प्रासंगिक थे, आज भी है और कल भी रहेंगे। इसलिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में हैं।
मण्डल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार एवं प्रतीक पाण्डे ने कहा कि भारत को एक देश और समाज के रूप में बेहतर बनाने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान ने पीढिय़ों को प्रेरित किया है। भाजपा की प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्होंने जो रास्ता दिखाया है, उससे हमें आत्मविश्वास पैदा होता है।
कार्यक्रम के बाद युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की याद में एवं हरा-भरा मप्र के कार्यक्रम तहत निराश्रित भवन पर 21 पौधों का रोपण किया। युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवामोर्चा का हरा भरा मप्र कार्यक्रम दो अक्टूबर तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में इसी तरह पौधारोपण कर निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, युवामोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी सरजन नरवरिया, युवा नेता पुष्पेन्द्र भारौली, आशीष दांतरे, शुभम वर्मा, अरविंद ओझा, अनूप भदौरिया, सुनील प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।