एकात्म मानववाद का प्रमुख लक्ष्य अंत्योदय विकास है : प्रो. अली

भिण्ड, 25 सितम्बर। मप्र जन अभियान परिषद ब्लॉक रौन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को शामावि रौन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रो. इकबाल अली ने पं. दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एकात्म मानववाद का विस्तृत विवरण देते हुए अंत्योदय विकास को ही एकात्म मानववाद की मूल अवधारणा बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीपी त्यागी, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, श्रीमती मांडवी कुशवाह, अवधेश बघेल आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नारायण बरुआ एवं आभार रामवीर सिंह ने व्यक्त किया। सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण हुआ, उसके बाद जयप्रकाश शर्मा ने जन अभियान परिषद एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय से संदर्भित विषय को प्रवर्तन किया। कार्यक्रम में हरीबाबू निराला, अनिल बोहरे, मिथिलेश, निशा राजावत सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित थे।