शोषित पीडि़त मानवता की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा : केपी सिंह

भिण्ड, 25 सितम्बर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की 160वी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मण्डल मेहगाव द्वारा मेहगांव नगर के वार्ड क्र.छह में बूथ क्र.158 पर अंत्योदय के प्रेरणा स्त्रोत भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता, कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि केपी सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज मे शोषित पीडि़त मानवता की सेवा करना सच्ची समाज सेवा है। आज हम पंडितजी की 160वी जयंती मना रहे हैं, हम सब कार्यकर्ताओं को उनके एकात्म मानवतावाद के दर्शन एवं अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करना है। इस अवसर मेहगाव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, महामंत्री कालीचरण शाक्य, अजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रवी इंदोरिया, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह परमार के अलावा किसान मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।