भाविप महिला शाखा जागृति की पदाधिकारियों ने फूफ अस्पताल में रोपे पौधे

भिण्ड, 11 सितम्बर। भारत विकास परिषद महिला जागृति शाखा की पदाधिकारियों ने रविवरर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फूफ में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विभिन्न छायादार और जीवन दायक पौधों के रोपण के लिए परिषद की सभी महिलाएं प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूफ में पहुंची, जहां पर उन्होंने मिलकर गड्डे खोदे और 21 पौधों का रोपण किया।
विदित हो कि सामुदायिक केन्द्र फूफ में नवीन परिसर में स्थापित हुआ है और यहां वृक्षों की महती आवश्यकता है। पेड़ों के महत्व को समझते हुए जागृति शाखा की महिलाओं ने यह दृढ़ निश्चय किया और परिसर को हरा-भरा करने की ठान ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूफ में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश सिंह ने परिषद के पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भिण्ड से परिषद की आई महिलाओं का स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर परिषद परिवार से आभा जैन, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, संगीता कौशल, संगीता तोमर, अरुणा पाठक, नेहा भदौरिया, अंजू शर्मा एवं अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं।