मिश्रा और तोमर बने भाजपा किसान मोर्चा पीपरी मण्डल के उपाध्यक्ष

भिण्ड, 11 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया की अनुशंसा पर पीपरी मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आकाश मिश्रा और सिरोमन तोमर को भाजपा किसान मोर्चा का पीपरी मण्डल उपाध्यक्ष घोषित किया है। आकाश मिश्रा और सिरोमन तोमर ने भाजपा किसान मोर्चा में दायित्व मिलने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके इष्टमित्रों और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जनपद अध्यक्ष अटेर प्रतिनिधि विकाश शर्मा, आशु भदौरिया, श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कटारे, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज पांडेय, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, जितेन्द्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, राधेश्याम कटारे, विकाश, ब्रजेश, संतोष, सुमित आदि प्रमुख हैं।