सेवा और संस्कार की अनूठी संस्था है भारत विकास परिषद : मनीषा मिश्रा

भाविप महिला शाखा जागृति के दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह

भिण्ड, 10 सितम्बर। संपूर्ण देश में सेवा एवं संस्कार को लेकर कार्य करने वाली भारत विकास परिषद अपने आपमें एक अनोखी संस्था है। जिसके सदस्य अपने आपमें प्रमाणिकता से सेवा और संस्कार के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। परिषद के विभिन्न कार्यक्रम बच्चों और बड़ों में भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रोशनी जगा रहे हैं। उक्त विचार जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती मनीषा मिश्रा ने भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति के दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्वरूप विद्या निकेतन परिसर में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आभा जैन ने कहा कि जिस प्रकार एक फूल माला नहीं बना सकता, उसके लिए विभिन्न फूलों को एकत्र होना पड़ता है, उसी प्रकार से भारत विकास परिषद में विभिन्न सदस्य एक होकर समाज में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। शाखा संरक्षक डॉ. उमा शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संस्कार युक्त भारत पर कार्य करने की प्रेरणा दी और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
शाखा संस्थापक श्रवण पाठक ने सभी को प्रेरणा देते हुए परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं समर्पण की विस्तृत व्याख्या करते हुए और अधिक श्रेष्ठ कार्य दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ करने की प्रेरणा दी। नगर समन्वयक डॉ. साकार तिवारी ने भिण्ड की दोनों शाखाओं में समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में शपथ विधि अधिकारी प्रांतीय संयोजक भाविप कमलेश सैंथिया मौजूद रहे। संचालन निशा भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में सुनीता सोनी, संगीता कौशल, ऊषा बघेल, प्रियंका शुक्ला, संगीता तोमर, नेहा भदौरिया, वर्षा गुप्ता, रितु दुबे को शपथ दिलाई गई।

वर्तमान सत्र की नवीन कार्यकारिणी

भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति की वर्तमान सत्र की नवीर कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती निशी गुप्ता शाखा, सचिव कु. रत्ना कुशवाह, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, सह सचिव शिखा चावला, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन संयोजक श्रीमती स्नेहलता भदौरिया एवं श्रीमती सुषमा जैन, भारत को जानो में श्रीमती निशा भारद्वाज, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में श्रीमती वर्षा जैन, संस्कृति सप्ताह में श्रीमती ऊषा नगरिया, जल एवं प्रकृति संरक्षण में श्रीमती संगीता तोमर, स्वास्थ्य में डॉ. शालिनी जैन, बाल संस्कार एवं योग में श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका शुक्ला को मनोनीत किया है।

अखबार वितरकों एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

भारत विकास परिषद की शाखा जागृति ने अखबार वितरकों एवं समाज सेवियों का सम्मान किया। जिसमें मनमोहन श्रीवास्तव, सुरेन्द्र वाजपेई, सूरज परिहार, छोटेलाल ओझा, मुन्नालाल श्रीवास्तव, सोनू गजरोलिया, जनक शाक्य, विनोद शर्मा, प्रशांत जोशी, प्रियांशी शर्मा, प्रियंका शर्मा, शिल्पा इंसानियत, कुलदीप इंसानियत को सम्मानित किया गया।