युवामोर्चा द्वारा हरा-भरा मप्र अभियान के तहत हर पंचायत स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे : समाधिया

भिण्ड, 10 सितम्बर। भारतीय जनता युवामोर्चा मण्डल गोरमी की कामकाजी बैठक नगर के वार्ड क्र.12 स्थित सुनील मिश्रा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष समाधिया एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमकार यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह मौजूद थे। बैठक के प्रारंभ में सभी अतिथियों ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
युवामोर्चा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए जिला उपाध्यक्ष आशीष समाधिया ने कहा कि युवामोर्चा द्वारा हरा भरा मप्र अभियान के तहत हर मण्डल में दो हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान 11 सितंबर से प्रारंभ होगा, हम सब युवामोर्चा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में हर पंचायत एवं वार्ड तक यह अभियान चलाना है। जिससे हमारा मप्र हरा-भरा मप्र हो सके।
विशेष अतिथि मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि युवामोर्चा की हरा भरा मप्र अभियान एक महत्वाकांक्षी अभियान है, इससे आने वाले समय में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है और हमारे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए हम सबको मिलकर हर पंचायत, हर वार्ड में जो सार्वजनिक स्थल हैं उन पर पौधारोपण महाअभियान चलाना है और उन पौधों की देखभाल भी करनी है।
बैठक का संचालन कर रहे युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से इस महाअभियान में सहयोग की अपील की। आभार युवा नेता शिवराज सिंह परमार ने व्यक्त किया। बैठक में दिनेश यादव, शिवराज यादव, मोनू शर्मा, रणवीर परमार, आदर्श शर्मा, सामंत यादव, धर्मेन्द यादव, ध्रुव तिवारी, संस्कार शर्मा, नितिन जैन, रवि सोनी, आशु बरुआ, दिनेश सिंह, सुनील गुर्जर, विजेन्द्र सिंह गुर्जर, अंकुश श्रीवास, राजेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो 10 बीएचडी-05