डबल मर्डर के मामले में दो साल से फरार आरोपी देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिण्ड, 10 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, एएसपी कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में फरारी बदमाशों की धरपकड़ अभियान जारी है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देहात विनोद सिंह कुशवाह के नेतृत्व में शनिवार को डबल मर्डर के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक अगस्त 2020 को ग्राम जवासा में दोपहर करीब दो बजे आरोपी रामशंकर कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, रामभजन कुशवाहा, छोटू उर्फ राघवेन्द्र शर्मा, किशोर कुशवाहा के द्वारा मृतक मुकेश कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। घटना में आरोपी किशोर पुत्र मेवाराम कुशवाहा निवासी ग्रम दैपुरा थाना अटेर घटना दिनांक से फरार था। जो शातिर और चतुर चालाक होकर हर बार गिरफ्तार होने से बच जाता था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी किशोर को सीतानगर तिराह के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र मावई, आदिल खान, प्रधान आरक्षक गुरूदास सोही, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, सुमित तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।