सपा भिण्ड विधानसभा के सदस्यता अभियान में युवाओं की रही भागीदारी

भिण्ड, 08 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव द्वारा गुरुवार को भिण्ड विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नाथूसिंह बघेल, डॉ. अश्विनी यादव, आशीष यादव गेहवत, सुरेश यादव आकोड़ा, चौधरी रामभरत यादव मोतीपुरा, कल्लू खान ऊमरी साथ रहे । समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओँ ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव द्वारा सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में डॉ. अश्विनी कुमार यादव ऊमरी, अर्जुन यादव ऊमरी, गोपाल यादव ऊमरी, तासु यादव ऊमरी, शिवम यादव ऊमरी, विकास यादव किटी, प्रिंस यादव, ऋषि यादव ऊमरी, शाहिद खान, आरिफ खान, राजू खटीक, आकाश नागर, अमन यादव, आशू यादव, लकी अहिरवार आदि उपस्थित रहे।