भाजपा सभी वर्गों के हितों को लेकर काम करती है : श्रीमती नारोलिया

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक आयोजित

भिण्ड, 07 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिण्ड द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश मंत्री खुशबू गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असफाक खान, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवामोर्चा जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, सरोज जोशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण भदौरिया, महिमा चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीक, मण्डल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, अमित जैन, शेरू पचौरी, पिंकी शर्मा, सुधा राठौर, रश्मि खटीक, जनपद अध्यक्ष आशा मंचासीन रहे।


इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि हम सब बहनों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने की जिम्मेदारी मिली है, उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ हम सब निर्वहन करें। क्योंकि भाजपा गरीब, महिला, आमजन की पार्टी है, जो सभी वर्गों के हितों को लेकर काम करती है। हम सब बहनों को नई ऊर्जा के साथ काम करने की आवश्यकता एवं जरूरत है। समाज में सरकार की योजनाओं को लेकर पहुंचे। भाजपा सरकार द्वारा जो जनहित के कार्य किए गए उन कार्यों को आमजन, महिलाओं के बीच में पहुंचाएं और उनको जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का प्रयास करें।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि बैठक आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोर्चा जिले की महामंत्री संगीता कौशल, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला मीडिया, जिला सोशल मीडिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।