भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शहर कांग्रेस की सर्व धर्म प्रार्थना सभा

भिण्ड, 07 सितम्बर। शहर जिला कांग्रेस डॉ. राधेश्याम शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन शहर के परेड चौराहा पर किया।
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पं. कुलदीप शास्त्री, शहर काजी इरफान नवी, भंते धर्म रतन नरेन्द्र अरोड़ा, वर्गीस सर, आलीम काजी, शंकर जैन सहित सभी धर्मों के धर्माचार्य उपस्थित रहे। सभी धर्म आचार्यों ने अपने उद्बोधन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कामना की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने सभी धर्म आचार्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में सभी धर्म आचार्यों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट एलईडी स्क्रीन लगाकर भी किया गया।
इस अवसर नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, रामप्रकाश शर्मा दाढ़ी, वीरेन्द्र यादव, पानसिंह बाबूजी, रहीस खान, शिशुपाल सिंह भदौरिया, बलराम जाटव, प्रमोद दीक्षित पीसी, मोहर सिंह जाटव, सुखप्रीत मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश शर्मा, दीपचंद तिवारी, शिवशंकर भदौरिया, राहुल कुशवाह, संजय यादव, रामप्रकाश जाटव, कुलदीप भारद्वाज, पिंटू शर्मा, नीलम भदौरिया, इरफान मोहम्मद गम्मू, कमलेश जाटव, दर्शन सिंह तोमर, राहुल लोधी, सत्येन्द्र भदौरिया, गंगाराम जाटव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।