मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा बूथ केन्द्रों पर अपनी ताकत को मजबूत करे : संजीव सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

भिण्ड, 05 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की आगामी संगठनात्मक जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को भिण्ड सर्किट हाउस पर आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह भदौरिया विशेष रूप से मौजूद थे।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि आगामी मिशन 2023 विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की अहम भूमिका होने वाली है, हम सब संगठन के समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं और मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के किसानों तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का काम करें। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार बार कृषि अवार्ड के साथ मप्र को आत्म निर्भर की दिशा से जोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ताकत है और अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीडि़त किसानों को 16 हजार की राशि एवं जो बाढ़ में उनके पशु मर गए हैं या बह गए हैं, उनको आर्थिक राशि वितरण करने का निर्णय लिया है, हमारी सरकार के साथ किसान हितैषी सरकार है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रभारी अनिल कटारे ने कहा किसान हितैषी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए किसान मोर्चा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक अपनी कमेटियों को गठित कर उन्हें लाभ दिलाएं, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आशीष सिंह भदौरिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गरीब मजदूर किसानों तक पहुंचाने का कार्य करें मोर्चा कार्यकर्ता।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सरदार निनंदर सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं आभार व्यक्त उमेश सिंह राजावत ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह पवैया, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया मंचासीन थे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, जिलामंत्री सत्यभान गुर्जर, शैलू भदौरिया, लाला पाठक, अवनीश, आशाराम राजावत, वैभव, शंकर सिंह, नंदकिशोर रामप्रकाश कटारे, रायसिंह, विकास जैन आदि उपस्थित थे।