क्षमावाणी पर्व पर निकलेगी शोभायात्रा

प्रज्ञसंघ ने आचार्य विश्रांत सागर महाराज को चढ़ाया श्रीफल

भिण्ड, 05 सितम्बर। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य आचार्य विश्रांत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में क्षमावाणी पर्व के अवसर पर 11 सितंबर रविवार को दोपहर एक बजे श्रीजी की शोभायात्रा किला गेट जैन मन्दिर से निकाली जाएगी। जो बजरिया, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए लश्कर रोड स्थित कीर्तिस्तंभ परिसर पहुंचेगी। वहां पर भगवान का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि 11 सितंबर रविवार को दोपहर एक बजे से श्रीजी की शोभायात्रा के लिए प्रज्ञ संघ ने आचार्य विश्रांत सागर महाराज को श्रीफल चढ़ाकर अनुमति प्राप्त की है। जिसमें आचार्य संघ के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ निकाली जाएगी।