भाजपा सरकार का ब्राह्मण विरोधी चेहरा हुआ उजागर : भारद्वाज

नपा की पीआईसी समिति में ब्राह्मण पार्षदों में एक को भी नहीं दिया मौका

भिण्ड, 02 सितम्बर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने कहा है कि मप्र की भाजपा की ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के कारण भाजपा शासित नगर पालिका भिण्ड में महत्वपूर्ण समिति पीआईसी में नगर पालिका में एक चौथाई प्रतिनिधित्व करने वाले सात ब्राह्मण पार्षदों में से एक भी ब्राह्मा पार्षद को शामिल न करना भाजपा के ब्राह्मण विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है।


भारद्वाज ने कहा कि भिण्ड जिले के भाजपा नेता ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का षडय़ंत्र कर रहै हैं। इस तुगलकी निर्णय के चलते ब्राह्मण समाज शहर में अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा के इस ब्राह्मण विरोधी मानसिकता को जिले का ब्राह्मण समाज कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को अपने इस अहंकारी निर्णय का परिणाम अवश्य भुगतना होगा। कांग्रेस पार्टी ब्राह्मण समाज के खिलाफ की जा रही इस साजिश की कड़े शब्दों में निंदा भी करती है व पूरे प्रदेश में हम इसका डटकर विरोध करेंगे।
यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि कभी भाजपा नेता ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तो कभी जिम्मेदार भाजपा के भिण्ड जिले के विधायक मंत्री जिले की सरकार की प्रमुख समितियों से बाहर करके अपमानित करते हैं। आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में ब्राह्मण समाज की तरफ से षडय़ंत्रकारी भाजपा नेताओं को पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।