भजन कीर्तन एवं विशाल भण्डारे के साथ मनाई ऋषि पंचमी

भिण्ड, 01 सितम्बर। गोरमी नगर के प्राचीन गौतम ऋषि मन्दिर पर ऋषि पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे मन्दिर परिसर को लाइटिंग के साथ सजाया गया था एवं मन्दिर में भजन कीर्तन एवं रामायण का पाठ किया गया। शाम को विशाल संत भण्डारे का आयोजन संपूर्ण थापक परिवार द्वारा किया गया। मन्दिर परिसर में ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भक्तगण मौजूद थे।

सांईधाम तेजपुरा में मोर छठ मेले का भव्य आयोजन आज

गोरमी। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांई धाम तेजपुरा में विशाल मोर छठ मेले का आयोजन दो सितंबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सुनील सिंह भदौरिया करेंगी। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने दी है।