सामाजिक संस्था ने विधायक से की मौ नगर के विकास की मांग 

भिण्ड, 31 अगस्त। मानवता ईश्वर के लिए कल्याण संस्था परिषद के अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने गोहद विधायक मेवाराम जाटव से मौ नगर के विकास की मांग की है। हामिद ने कहा कि नगर की जनता ने आपको इसलिए चुना है कि ताकि नगर में विकास हो सके, विधायक बनने के दो साल बाद भी आपके द्वारा नगर में कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया है जो मौ नगर से के विकास से जुड़ा हो।
हमीद ने विधायक से यह भी कहा कि मौ नगर के विकास के लिए हमारी संस्था हमेशा आवाज उठाती रहेगी। हामिद ने विधायक से जिन चीजों की मांग की है, वह नगर के विकास के लिए बहुत जरूरी है। हमीद के द्वारा मौ नगर के विकास के लिए जो मांग की है, उनमें सबसे पहली मांग जन समस्या का निवारण केन्द्र मौ नगर में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में नगर के हर वार्ड में सात दिन बाद शिविर के माध्यम जन समस्या को सुना जाए एवं तत्काल प्रभाव से उनका निराकरण भी किया जाए। संस्था की दूसरी मांग नगर के विकास के लिए छात्रों को खेलकूद का ग्राउण्ड बनाया जाए। हामिद ने संस्था के माध्यम से नगर की तीसरी समस्या की मांग करते हुए कहा कि रोड पर सब्जी मण्डी लगती है, जिससे आवागमन में नगर की जनता को तकलीफ होती है, सब्जी मण्डी को दुकानों में शिफ्ट किया जाए एवं थाने वाली मस्जिद के सामने वार्ड क्र.आठ में शासकीय जमीन पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाए।
विधायक मेवाराम जाटव ने तत्काल प्रभाव से इन समस्याओं के संबंध में भिण्ड जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की और आश्वासन दिया कि सामाजिक संस्था मानवता ईश्वर के लिए कल्याण कल्याण संस्था परिषद की मांग को बहुत जल्द नगर की इन सारी समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। गोहद विधायक के साथ वार्ड क्र.आठ के पार्षद पति संजीव यादव के अलावा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।