भाजपा नेता केपी सिंह का हरीराम का पुरा एवं बहेरा हुआ भव्य स्वागत

भिण्ड, 31 अगस्त। भाजपा नेता एवं कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया की पुत्रबधू कामना सुनील सिंह भदौरिया के जिला पंचायत भिण्ड का अध्यक्ष बनने पर मेहगांव विधानसभा के ग्राम हरीराम का पुरा (सुकाण्ड) एवं बहेरा में सभी ग्रामवासियों के ने साफा बांधकर, माला पहनाकर एवं केलो से तौलकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम सिंह पटेल, पूर्व जनपद सदस्य टेकसिंह गुर्जर, किशनपुरा सरपंच जयसिंह गुर्जर, सुकाण्ड सरपंच भूरेसिंह गुर्जर, बालूपुरा के पूर्व सरपंच जयसिंह जादौन, आरोली के पूर्व सरपंच कल्याण सिंह गुर्जर, टीकरी के पूर्व सरपंच गजेन्द्र सिंह गुर्जर, सुकाण्ड के पूर्व सिंचाई अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर, जिठासो के पूर्व सरपंच जितेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।