20 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाकिमो भिण्ड में 100 किसान ट्रैक्टरों के साथ निकालेगा तिरंगा यात्रा : दैपुरिया

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह करेंगे यात्रा का नेतृत्व

भिण्ड, 09 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव भाजपा किसान मोर्चा सत्ता और संगठन के निर्देशानुसार 20 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर 100 ट्रैक्टर के साथ किसान रैली आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है। यात्रा का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह सहित वरिष्ठ नेता करेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव है, राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र की आन-बान-शान है। जिसे भिण्ड जिले के 26 मण्डलों के 1480 मतदान केन्द्रों पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान के तहत किसानों के घरों पर झण्डा फहराएंगे और 20 अगस्त को होने वाली विशाल रैली की तैयारी को लेकर मण्डलों में शीघ्र बैठकें आयोजित की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने बताया कि 20 अगस्त की विशाल तिरंगा यात्रा में जिले के समस्त किसान मोर्चा कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। जिसकी तैयारियां किसान मोर्चा के मण्डल स्तर तक प्रारंभ की जाएंगी और गांव-गांव की चौपालों पर पहुंचकर किसानों को ट्रैक्टरों के साथ उन्हें भिण्ड पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं, यह हमारे राष्ट्र का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितनंद शर्मा के आव्हान पर सर्वसमाज के किसान संगठित होकर राष्ट्र के प्रति तिरंगा यात्रा लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।
दैपुरिया ने समस्त मण्डल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों के घर पर तिरंगा लगाने का कार्य करें, ताकि यह गांव हमारे पंचायती राष्ट्र को भी मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को भिण्ड शहर के गौरी सरोवर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता नाव में बैठकर जलधारा में तिरंगा यात्रा को फिर आएंगे और लोगों को अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक के बीच झण्डा लगाने के लिए आह्वान भी किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में करेंगे जनसंपर्क

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह के नेतृत्व में भिण्ड में निकलने वाली तिरंगा यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी मण्डल स्तर पर होने वाली बैठकों में कार्य योजना बनाई जाएगी।