सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट अशोक दांतरे का किया भव्य स्वागत

भिण्ड, 09 अगस्त। उप स्वास्थ्य केन्द्र कतरौल में फार्मासिस्ट के पद से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए अशोक दांतरेस्वागत समारोह मंगलवार को जिला कांग्रेस के महामंत्री अमित पिंकी दांतरे के निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह में मुख्य रूप से हथकरघा उद्योग निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रणवीर जाटव, अम्बाह विधायक कमलेश सिंह सुमन, जयप्रकाश दांतरे, विजय कुमार दांतरे एडवोकेट, सुरेश दांतरे, कृष्णबिहारी राजौरिया, महेन्द्र दांतरे, संकुल प्राचार्य धर्मेन्द्र दांतरे, करू लंवरदार कोंहार, उमाचरण कल्लू दांतरे, उदय सिंह सरपंच कोंहार, गुड्डू दांतरे, मुकेश दांतरे, कार्यक्रम आयोजक एवं जिला कांग्रेस के महामंत्री अमित पिंकी दांतरे, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मेहगांव जितेन्द्र सिंह नरवरिया गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य रहे कि स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुए अशोक दांतरे निवासी ग्राम कौंहार 10 साल से कतरौल उप स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मासिस्ट पद पर सेवाएं देते हुए 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होकर सामाजिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं।