भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष घोषित

जितेन्द्र पाण्डेय बने सुरपुरा मण्डल के अध्यक्ष

भिण्ड, 09 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के निर्देशानुसार एवं पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने जिले के शेष बचे मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने मण्डल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि वन खण्डेश्वर मण्डल में सत्येन्द्र कुमार पाठक लाला, सुभाष मण्डल में शैलेन्द्र सिंह भदौरिया सैलू, महाराणा प्रताप मण्डल में दिनेश तिवारी, ऊमरी मण्डल में शंकर सिंह राजावत, भिण्ड ग्रामीण मण्डल में वैभव सिंह राजावत, अटेर मण्डल में ब्रजकिशोर सिंह भदौरिया, सुरपुरा मण्डल में जितेन्द्र पाण्डेय, फूफ मण्डल में शैलेन्द्र यादव, पीपरी मण्डल में अश्विनी कुमार त्रिपाठी, लहार मण्डल में रणवीर सिंह राठौर को मण्डल अध्यक्ष घोषित किया है। उन्होंने सभी अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।