नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने किया अनावरण
भिण्ड, 29 जुलाई। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नरवरिया गुड्डू के पिता रामधुन सिंह नरवरिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के अलावा नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही नगर व क्षेत्र के समाजसेवी व नेताओं ने ब्लाक नरवरिया के स्वर्गीय पिता रामधुन सिंह नरवरिया के बारे में विचार प्रकट किए।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि रामधुन सिंह नरवरिया एक मजबूत सर्व समाज के किसान नेता थे, वह समाज और क्षैत्र में किसानों गरीबों मजदूरों के लिए सदेव संघर्ष करते रहे, वह नौजवानों को राजनीति में आगे लाने के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्ठापूर्वक मेहनत के बलबूते पर जीत हासिल की है और आगे भी कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ नगर परिषद में अध्यक्ष भी बनाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाकर मप्र में सरकार बनाएंगे, कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती है, सर्वहारा वर्ग के विकास और सम्मान के लिए सदैव समर्पित है।
कार्यक्रम में वादशाह सिंह गुर्जर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, अमित दांतरे, कल्लूसिंह भारौली, सुरेश गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष गोरमी संजीव करैया, देवाशीष जरारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन जीरो पर है। लायक सिंह गुर्जर, जबर सिंह कुशवाह, राहुल सिंह भदौरिया, युवा नेता प्रदीप मुद्गल ने कहा कि रामधुन सिंह नरवरिया चुनाव भले ही नहीं लड़े, मगर चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका अदा करते रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि दादा रामधुन सिंह नरवरिया समाजसेवी, उदार हृदय व मिलनसार थे।