दबोह नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस के 12 प्रत्याशी विजयी, भाजपा तीन वार्डों में सिमटी

विधायक. डॉ. गोविन्द सिंह का जलवा बरकरार

भिण्ड, 17 जुलाई। दबोह में रविवार को नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम घोषित किए गए जिसमें एक बार फिर प्रतिपक्ष नेता विधायक डॉ. गोविन्द सिंह का जलवा बरकरार रहा है।
दबोह में आज नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिसमें भाजपा अपनी परिषद बिठाने में एक बार फिर फैल हो गई। क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में दबोह के 15 वार्डों में से कांग्रेस के पाले में 12 सीट व तीन सीट भाजपा को मिली और फिर एक बार कांग्रेस ने नगर परिषद की सीट पर अपना कब्जा जमा लिया।
दबोह नगर के नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड क्र.एक से कांग्रेस की प्रीति/ मेहताब सिंह, वार्ड क्र.दो से कांग्रेस की उमा जाटव, वार्ड क्र.तीन से कांग्रेस के जगमोहन तेहरिया, वार्ड क्र.चार से कांग्रेस के हाकिम चौधरी, वार्ड क्र.पांच से कांग्रेस की प्रीति/ माधव यादव, वार्ड क्र.छह से कांग्रेस की विमला देवी/ नरेन्द्र दुधारिया, वार्ड क्र.सात से कांग्रेस की सलमा/ शेरे पठान, वार्ड क्र.आठ भाजपा के लालता प्रसाद कुशवाह, वार्ड क्र.नौ से भाजपा की शिखा/ अरविंद गुप्ता, वार्ड क्र.10 से कांग्रेस की सरोज/ रामस्वरूप कौरव, वार्ड क्र.11 से कांग्रेस के दिनेश सिंह कौरव, वार्ड क्र.12 से भाजपा की रामकुमारी श्रीवास्तव, वार्ड क्र.13 से कांग्रेस की मायादेवी दुर्गाप्रसाद, वार्ड क्र.14 से कांग्रेस के सुधीर तिवारी एवं वार्ड क्र.15 से कांग्रेस के गोविन्द सिंह पाल विजयी हुए हैं।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के षडय़ंत्रों का जवाब दे चुकी है। अभी तो यह शुरुआत है, जनता आने वाले चुनाव में भी भाजपा को आइना दिखाने का काम करेगी और ऐसे ही अच्छे परिणाम कांग्रेस के खाते में दर्ज कराएंगी। उन्होंने कहा कि लहार क्षेत्र के दबोह, आलमपुर, लहार, मिहोना में भाजपा को जनता ने करारा जवाब दिया है। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष व लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह ने सभी विजय हुए पार्षदों को बधाई दी है।

भाजपा-कांग्रेस में किसको मिले कितने वोट

वार्ड क्र.एक प्रीति/ मेहताब सिंह कांग्रेस-182/ भाजपा-103
वार्ड क्र.दो उमा नारायण सिंह कांग्रेस-354/ भाजपा-346
वार्ड क्र.तीन जगमोहन तेहरिया कांग्रेस-336/ भाजपा-242
वार्ड क्र.चार हाकिम चौधरी कांग्रेस-358/ भाजपा-171
वार्ड क्र.पांच प्रीति माधव यादव कांग्रेस-258/ भाजपा-186
वार्ड क्र.छह विमला नरेन्द्र दुधारिया कांग्रेस-514/ भाजपा-136
वार्ड क्र.सात सलमा शेरे पठान कांग्रेस-418/ भाजपा-318
वार्ड क्र.आठ दुर्जन कुशवाह कांग्रेस-299/ भाजपा-840
वार्ड क्र.नौ आशा ओमप्रकाश गुप्ता कांग्रेस-82/ भाजपा-301
वार्ड क्र.10 सरोज रामस्वरूप कौरव कांग्रेस-403/ भाजपा-209
वार्ड क्र.11 दिनेश सिंह कौरव कांग्रेस-511/ भाजपा-326
वार्ड क्र.12 अंजुम सद्दाम काजी कांग्रेस-191/ भाजपा-324
वार्ड क्र.13 माया दुर्गाप्रसाद राठौर कांग्रेस-523/ भाजपा-423
वार्ड क्र.14 सुधीर तिवारी कांग्रेस-380/ निर्दलीय-239
वार्ड क्र.15 गोविन्द सिंह पल कांग्रेस-484/ भाजपा-184

किसके सर होगा नप अध्यक्ष का ताज?

नगरीय निकाय चुनाव दबोह के रिजल्ट कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। जिसके बाद अब नगर में अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेसी नेताओं की माने तो उनका कहना है कि वार्ड क्र.छह से विजयी हुईं कांग्रेस प्रत्याशी विमल नरेन्द्र दुधारिया के नाम पर अध्यक्ष पद की मुहर लग सकती है, परंतु अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह करेंगे और जो उनका आदेश होगा वहीं मान्य होगा।