भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

भिण्ड, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया का जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन एवं भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में अहिंसा पार्क गौरी रोड भिण्ड में पौधारोपण किया गया। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।
इस अवसर पर सभी बहनों में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नारोलिया को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सीमा शर्मा, जिला महामंत्री संगीता कौशल, आरती पाठक, पूर्व महामंत्री अनीता चोपड़ा, उपाध्यक्ष विनीता सोनी, पिंकी तिवारी, राजेश्वरी, विनोदी श्रीवास, रेखा अग्रवाल आदि मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।