2023 के विधानसभा चुनावों में सबसे पहले कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करना है : तिवारी

भाजपा दबोह-आलमपुर मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 मई। भारतीय जनता पार्टी दबोह-आलमपुर मण्डल की संयुक्त कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माला चढ़ाकर दीप प्रज्जलित किया गया। मंचासीन अथतियों का स्वागत दबोह मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि बतौर मप्र अधोसंरचना, ग्रह निर्माण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) आशुतोष तिवारी मौजूद रहे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक रसाल सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक चौधरी एवं रोमेश महंत मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिलामंत्री राजेश सिंह कौरव, रामकुमार कौरव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवल मिश्रा, दबोह मण्डल अध्यक्ष देविन्द उपाध्यय, रामकुमार महाते, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, दिलीप जी, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, केशव गुप्ता, भगवान नायक, अंजनी कुरचानियां भी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रदेश ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका उद्देश्य केवल लहार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना है। हर मतदान केन्द्र पर भाजपा की टीम खड़ी करना है, ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र प्रभारियों की बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को व पार्टी को मजबूत किया जाएगा। बहुत कम समय हमारे पास बचा है। इसलिए हमारे नेतृत्व के आगे कोई भी पार्टी नहीं है, जो हमें पराजित कर सके। 2023 में हम सबको मिलकर लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जीताकर देना है यह लक्ष्य हमे मिला है जिसके लिए हर सप्ताह प्रत्येक मण्डल में बैठकों का आयपजन होता रहे और संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप बना रहे। हमारा ओर कोई उद्देश्य नहीं है, पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है, केवल कार्यकर्ताओं को धैर्य व संयम से काम लेकर आगामी चुनावों में लगन से काम करके दिखाना है।
बैठक की अध्यक्षता का रहे जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि सब पार्टियां केवल कांग्रेस को घेरती थीं। क्योंकि पहले केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन आप सब कार्यकर्ताओं की दम पर ही पार्टी मजबूत हुई। भारतीय जनता पार्टी का सबसे पहले जनसंघ से कार्य प्रारंभ हुआ। सन 1990 से भाजपा ने केन्द्र में सबसे पहले अपने कार्य, व्यवहार, विचार से अपनी पकड़ बनाई है। आज हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा ने जो विचारधारा पर कार्य किया, वह आज हम सबके सामने है। राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी आज आगे बढ़ रही है। पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद, विकासवाद पर चलकर पार्टी ने पूरे देश मे स्वच्छ वातावरण बनाया है। परंतु दुर्भाग्य है कि लहार में हमारा परिचम नहीं फहर सका। लहार विधानसभा में हमें युवा नेता मिले हैं हम सबको उनके निर्देशन में कार्य करना है। हमें अपने नेतृत्व को मजबूत करना है। इस विधानसभा में हमारी पार्टी के जो नेता हैं उनके बताए मार्ग पर चले और सहकारिता, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों में पार्टी के मजबूत प्रत्याशियों को विजय प्राप्त करना है।
बैठक में आलमपुर मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार कौरव कसल, रोमी रायकवार, संदीप उदेनिया, सुशील गोसुवामी, जितेन्द्र यादव, कल्लू मिश्रा, पंकज समाधिया, रावसहाब गुर्जर, सतेन्द्र राजपूत, हृदेश नायक, जितेन्द्र सिंह कौरव पूर्व पार्षद आलमपुर, संजीव यादव, ललता कुशवाह, धर्मेन्द पाठक, अनुरुद्ध मुदगिल, जगत सिंह कौरव, एडवोकेट अजमेर सिंह कौरव, सुरेश पचौरी दादा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।