भाजपा लहार-असवार मण्डल की संयुक्त बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 मई। भारतीय जनता पार्टी लहार-असवार मण्डल की संयुक्त बैठक बंसल लॉज में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में मंचासीन अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा आशुतोष तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रसाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी, रोमेश महंत, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल, पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महते, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, जिला सह कोषाध्यक्ष दिलीप कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया एवं मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी, जबर सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
इस अवसर मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ताओं बताना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता आधारित मूल कार्य संगठन का कार्य है, पार्टी के विचार को लेकर साथ चलना है, आगे बढ़ाना है पार्टी का विचार राष्ट्रवाद विकासवाद की आधारशिला पर आधारित है, जो किसी भी राष्ट्रीय देश को मजबूत कड़ी में खड़ा करता है आज देश क्या पूरा विश्व भाजपा की रीति नीति से परिचित है हमारे नेतृत्व ने देश और विदेश को एक दिशा दी है, जिसको मान कर लोग आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस दुबे, अरविंद दुबे, मुन्नालाल शुक्ला, अशोक चौधरी, नीरज चौधरी, संजीव चौधरी, संजीव नायक, अतीश गुप्ता एवं मण्डल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।