दंदरौआ धाम में दांपत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े

महंत रामदास महाराज ने दंपत्तियों को सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद

भिण्ड, 02 मई। दंदरौआ धाम में श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें बीस जोड़ों का विधि विधान से विवाह पं. रामलखन कटारे ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न करवाया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक भारद्वाज की ओर से सभी वर-वधु जोड़ों को उपहार भेंट किए गए।
वर-वधु दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया। इस मौके पर महंत रामदास जी महाराज ने राजीव सिंह संग शिवानी, नारायण परिहार संग गुड्डी परिहार, लक्ष्मण राठौर संग प्रीति राठौर, रूप सिंह परिहार संग गीता परिहार, लच्छी परिहार संग किंजल परिहार, गोलू कुशवाह संग आरती कुशवाह, सूरज जाट संग ममता जाट, अनिल प्रजापति संग राखी प्रजापति, सूरज कुशवाह संग पुष्पा कुशवाह, सतीश मिधा संग आस्ता, रानू विश्वकर्मा संग आरती, पंकज जाट संग पूनम जाट, धर्मेन्द्र जाट संग छाया जाट, नितिन राठौर संग नेहा राठौर, कमलेश संग पूनम, अरुण संग रानी, आनंद संग वर्षा, गनेश संग पूजा, उत्तम संग सराहना, अनिल लोधी संग ईशु लोधी सहित बीस जोड़ों को मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रामवरन पुजारी, पं. श्याम बिहारी दुबे, प्रदीप राणा, संदीप राणा, डॉ. ओम पचौरी, अशोक थापक, श्याम सुंदर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।