शिवप्रताप सिंह बने भाजपा के जिलामंत्री, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

भिण्ड, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक गठन के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे की अनुसंशा पर जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने शिवप्रताप सिंह कुशवाह गुड्डू को जिलामंत्री नियुक्ति किया है।
इस अवसर पर शिवप्रताप सिंह कुशवाह गुड्डू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाऊंगा और भाजपा के लिए पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करूंगा। कुशवाह को जिलामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिसमें रामदास सोनी, राधामोहन चौबे, राहुल भारद्वाज, डिम्पी भारद्वाज, दिलीप बौहरे, देवेन्द्र गौर, भूरे गुबरेले, भैया खान, शैलू कुशवाह, विष्णु पाराशर, कुलदीप सिंह केडी, सुशील भदौरिया, नीरू कुशवाह, बबलू शर्मा, कमल तोमर, हरिओम चौहान, उदयभान सिंह, रामभान सिंह, संतोष शर्मा जामना, मंजू कुशवाह, अशोक सिंह कुशवाह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।