राजेश जैन को क्षेत्र क्र.दो के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई

भिण्ड, 01 अप्रैल। भारतीय जैन मिलन के अंतगर्त वर्ष 2022-2023 के लिए हुए निर्वाचन में वीर राजेश जैन को क्षेत्रिय क्र.दो का पुन: अध्यक्ष चुना गया है। वीर राजेश जैन के नेतृत्व में क्षेत्रिय क्र.दो की शाखाओं द्वारा नेत्र शिविर, स्वास्थ शिविर एवं कोविड-19 की महामारी के समय बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किए गए हैं। इनकी सेवा जैन मिलन के विस्तार एवं विकास के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र जैन एडवोकेट के अलावा जैन मिलन सेंट्रल के अध्यक्ष वीर सलिल जैन, सचिव संजीव जैन (पावई), कोषाध्यक्ष वीर विनोद जैन, पूर्व अध्यक्ष वीर विनय जैन सर्राफ, वीर शिरीष जैन, वीर मनोज जैन पत्रकार ने उन्हें बधाई दी है।