आत्म निर्भर बने महिलाएं : संध्या राय

शिक्षित एव जानकर बने महिलाएं : सुनील दुबे

भिण्ड, 14 जनवरी। सामाजिक संस्था चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति भिण्ड द्वारा हद करवा हस्तशिल्प खादी ग्राम उद्योग विभाग भिण्ड द्वारा चयनित अनुसूचित जाति की महिलाओं को सिलाई बुनाई प्रशिक्षण ग्राम दमोह में चलाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सीमा सिंह भदौरिया बाल कल्याण समिति करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार हेतु समिति की ओर से सिलाई मशीन 10 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रदान की गई। जिससे कि कार्य की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके, कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील दुबे ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का संचालन देवकांत बरुआ ने किया। उसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एम जौहर ने योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी और कार्यक्रम में उपस्थिति नीरज तोमर, अंकित दुबे, जितेन्द्र यादव, रामश्याम भदौरिया, मनजीत साथ, सतीश शर्मा, सासाराम शर्मा, अश्विनी सिंह भदौरिया आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन आभार योगेश यादव ने किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजनों ने संस्था की गतिविधियों को सराहा और उन्होंने आश्वासन दिया कि हम संस्था के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।