मानव श्रृंखला से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

भिण्ड, 10 जनवरी। भाजपा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार लापरवाही बरतने के विरोध में हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान के तहत मानव श्रृंखला का कार्यक्रम शहर के शा. एमजेएस महाविद्यालय स्टेडियम आयोजित किया। जहां मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोदी के सम्मान में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाकर राष्ट्र गान की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसी सरकार को तत्काल भंग कर देना चाहिए। जो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकता वह पंजाब प्रदेश की जनता की क्या सुरक्षा कर पाएगा, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार भी नहीं होना चाहिए। मानव श्रृंखला में अमित चौधरी, उपेन्द्र राजौरिया, राजीव उपाध्याय, जेडी खान, बादशाह गुर्जर, सर्जन सिंह नरवरिया, विजय बरुआ, सौरभ जैन, मोनू नरवरिया, प्रतीक पांडे, रिंकू तोमर, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, राजीव मिश्रा, प्रिंस यादव, ऋषि मिश्रा, अतुल सचिन बाजपेई, सूरज ओझा, गोविन्द परिहार, अरुण प्रताप, अमित शर्मा, प्रवेन्द्र यादव, गौरव प्रजापति, प्रियव्रत मिश्रा, रवि ठाकुर, सोनू प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।