भिण्ड, 28 दिसम्बर। कांग्रेस सेवादल मौ द्वारा कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें सेवादल और कांग्रेस के पदाधिकारी सम्मलित हुए। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ इन्दिरा गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह यादव एवं जिला महामंत्री राजीव कौशिक ने विस्तार पूर्वक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष राजा खान ने की। कार्यक्रम में युवा नेता संजीव यादव, मण्डल अध्यक्ष इकबाल खान पठान, धर्मेन्द्र बाबा, तिलक सिंह राजौरिया, इरशाद खान, रामेश्वर यादव, निजाम खान, समीर खान, दिलशाद खान, लोकेन्द्र यादव, अनस अली, साहिल रायन, विकास यादव, फिरोज खान, फारुख खान, आकाश यादव, मनोज गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।