भिण्ड, 28 दिसम्बर। शहर जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस भिण्ड द्वारा शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि 1857 की क्रांति के बाद देश में आजादी का आंदोलन ठंडा पड़ गया था, इसी को देखते हुए तत्कालीन इटावा कलेक्टर एओ ह्यूम, दादाभाई नरोजी, दानिश बाचा ने एक ऐसे संगठन का गठन किया, जिसका नाम कांग्रेस रखा गया और इसी संगठन ने आगे जाकर देश को आजादी दिलाई। इसी प्रकार आज देश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई और किसानों पर अत्याचार चरम पर है। बीजेपी देश की संपत्ति को बेच रही है, कांग्रेसी देश को बीजेपी से आजादी दिलाएगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के गठन के पश्चात देश में आजादी की लड़ाई ने जोर पकड़ लिया, गरम दल और नरम दल पार्टी के अंदर बन गए थे ,1915 में महात्मा गांधी ने विदेश से आकर देश में आंदोलन शुरू किए और देश को आजाद कराया। इसी परिपेक्ष में आज बीजेपी बेरोजगारी को बढ़ा रही है, महंगाई हद पार कर रही है, हमारे प्रधानमंत्री सूट-बूट और कपड़े बदलने में मस्त हैं, देश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है, आमजन बहुत ही परेशानी महसूस कर रहा है, आज हम सभी कांग्रेसी स्थापना दिवस के अवसर पर शपथ लेते हैं कि बीजेपी का देश से सफाया करके ही मानेंगे।
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस के महासचिव भगवान दास सेंथिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, रहीस खान, विनोद पंडित, ब्रजेद्र सिंह कल्लू भारौली, वीरेन्द्र यादव, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, बलराम जाटव, आशुतोष शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पानसिंह बाबूजी, अरुण शर्मा वकील, संजीव बरुआ, मोहर सिंह जाटव, सतपाल अगरैया, विनोद जाटव, अनीस कुरैशी, राहुल कुशवाह, विक्रम उपाध्याय ,आशीष भारद्वाज, सुमित बघेल, मनोज जैन मामा, विक्रम कुशवाह, अजय दुबे, राजमणि शर्मा, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, सूरजपाल राजावत, संजय यादव, हिम्मत सिंह हरिऔध, नयन सिंह राजावत, राजू त्रिवेदी, राकेश शाक्य, आनंद शाक्य, रामजीलाल शाक्य, कमलेश जाटव, कमलेश ओझा, बृजेश, चंद्रपाल सिंह परिहार, अरुण जमोर, गोपाल सविता, दर्शन सिंह तोमर, रामहित शाक्य, राजवीर खन्ना, धीरेन्द्र सिंह, शिवम सेंथिया, नीरज त्रिपाठी, कुलदीप भारद्वाज आदि उपस्थित थे।