रणवीर जाटव ने ग्रहण किया निगम अध्यक्ष का पदभार

मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार जताया

भिण्ड, 26 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी नेता व पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने भोपाल में रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रणवीर जाटव को मिठाई खिलाकर कर उन्हें नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। तदुपरांत पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व शुक्रवार को मप्र शासन द्वारा 25 राजनेताओं को निगम मण्डलों का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें सिंधिया खेमे का भी दबदबा रहा। रणवीर जाटव सिंधिया खेमे से हैं, जो उपचुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। सूत्रों के अनुसार हारे हुए विधायकों को निगम मण्डलों में सैट करने का वादा सरकार के द्वारा किया गया था। इसी के अंतर्गत सरकार ने सभी हारे हुए पूर्व विधायकों को निगम मण्डलों का अध्यक्ष बनाया है।