भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मेहगांव मण्डल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा नेत्री सुधा राठौर के निवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधा राठौर ने कहा कि अटल जी स्पष्टवादी राजनीति के प्रखर चेहरे थे। उनके जैसा नेता इस देश को कभी नहीं मिल सकता। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हर बूथ को मजबूत कर वहां सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, सुधा राजकुमार राठौर, कल्लू परमार, गजेन्द्र भदौरिया, देव चौधरी, कालीचरण शाक्य, अशोक राठौर, विष्णु पुरोहित, अन्नाम सिंह, मुन्नी नरवरिया, गुड्डी निगम, केशव राठौर, सुभाष शर्मा, सुमन श्रीवास, पुष्पा श्रीवास, रामविलास राठौर, जावित्री शाक्य, हरनाम सिंह परमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।