पत्रकार दीपक चौधरी के भाई के निधन पर भाजपा नेताओं ने किया शोक व्यक्त

भिण्ड, 22 दिसम्बर। दैनिक जागरण समाचार पत्र के भिण्ड ब्यूरो प्रमुख दीपक चौधरी के छोटे भाई सौरभ चौधरी का गत दिवस निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका पारिवारिक संस्कार हिन्दू धार्मिक संस्थाओं एवं समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ा रहा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके भाई के सौरभ चौधरी के चरणों में भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं।
श्रृद्धांजलि देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश सरकार के लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, केशव सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, कोकसिंह नरवरिया, रविसेन जैन, रोमेश महंत, अमरीश शर्मा गुड्डू, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अशोक चौधरी, डॉ. रमेश दुबे, पूर्व विधायकों में रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, मथुरा प्रसाद महंत, श्रीराम जाटव, मुन्नासिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, रणवीर सिंह जाटव, अभिभाषकगण राममिलन शर्मा, आनंद बरुआ, अमृतपाल सिंह बघेल, मायाराम शर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, डॉ. शिवकुमार राजौरिया आदि प्रमुख हैं।

मौ के पत्रकारों ने भी जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौधरी के अनुज सौरव चौधरी के आकस्मिक निधन पर मौ नगर के पत्रकारों ने शोक संबेदना प्रकट की है। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार हीरा सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह, रमेश राठौर, सतेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, राधाकृष्ण यादव आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।