लोकतंत्र में मजबूत और निष्पक्ष नेतृत्व महत्वपूर्ण : वेदप्रकाश शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की कल्पना की : रावत
रावतपुरा धाम में भाजापा का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवानी की

भिण्ड, 16 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लहार विधानसभा क्षेत्र के रावतपुरा धाम में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन में पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने व्यक्तित्व और विकास के विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सब दुनिया विकास है, यह विकास तभी संभव होगा जब इसके लिए राष्ट्रीयता सर्वोपरि भाव से जीवन जीने वाले हजारों लाखों कार्यकर्ता समूचे देश में खड़े हों। आज वह भाजपा के कार्य का विशाल स्वरूप हमें दिखाई देता है। इसी कारण उदात्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु अपने जीवन को एक दिशा देकर समर्पित भाव से समर्थक जीवन जीने का प्रयास एवं लोक संपर्क, लोकसेवा, लोक जागरण के माध्यम से अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व को विकास और संगठन को गति प्रदान कर रहे हैं, लोकतंत्र में मजबूत और निष्पक्ष नेतृत्व महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती संगीता कौशल ने की।

भाजपा के प्रशिक्षिण शिविर में मंचासीन अतिथि

प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ने 2014 के बाद आया क्रांतिकारी विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 2014 से 2019 तक कार्य इस संदर्भ में संस्कृत काल था। 2019 में भाजपा पहले से अधिक मत प्राप्त कर विजय हुई भारतीय राजनीति का रंग पूरे देश में भगवा में हो गया। नरेन्द्र मोदी ने अपने कठोर नियमों के साथ इस देश को विकास की गति प्रदान की संस्कृतिक राष्ट्रवाद अंत्योदय एवं सबका साथ, सबका विश्वास उद्घोषणा के साथ राजनीति में एकात्म मानववाद की और आकर्षित किया है, जाति क्षेत्र भाषा एवं पवारवादी राजनीति को सफलता पूर्वक टक्कर देने वाली राष्ट्रवाद की प्रहरी है। हमारी पार्टी अब हमारा दांत बहुत बढ़ गया है। नए युग के नए सुजन के हम नायक हैं हम सब कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वाह कर संगठन को गति प्रदान करें। सत्र की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह बघेल ने की।

कार्यकर्ता भगतशरण माथुर को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए

भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड का प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पहले सत्र में बूथ विस्तारक योजना विषय पर संबोधन देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिले के संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया एवं अध्यक्षता सुनील वाल्मिकी ने की। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के चौथे सत्र में बदलती हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैश्विक समझ विषय पर संबोधन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद खान अध्यक्षता रणवीर जाटव ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने सभी वरिष्ठ नेताओं की अगवानी करते हुए पुष्पाहार पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने भगवतशरण माथुर को दी श्रृद्धांजलि

रावतपुरा धाम में चल रहे भाजपा के आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भगवतशरण माथुर ने कार्यकर्ताओं को संगठित कर उनमें ऊर्जा उत्पादन की, जहां भी उनका कार्यक्षेत्र रहा जिन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना परिवार का सदस्य मानकर उनके साथ हमेशा संगठन निर्माण की बात करते रहे आज हम सब कार्यकर्ता उनके विचारों का स्मरण कर संगठन को बूथ केन्द्रों पर मजबूत बनाते हुए कार्य करेंगे जिससे हमारा संगठन का वट वृक्ष और तैयार होगा यही के लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि संकल्प के रूप में अर्पित होगी। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान की।