भिण्ड, 13 दिसम्बर। सीताराम महाराज सिद्ध गुरू स्थान रतवा मौ में शुक्रवार को भव्य गेट का भूमि पूजन किया गया। जिसमें भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, कमल सिंह तोमर अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण एवं समस्त क्षेत्रवासी रतवा मौ भी उपस्थित थे। समय आभाव के कारण पूर्वमंत्री ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया। कार्यक्रम पूर्व मण्डी अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, उदयवीर सिंह, सरनाम सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, रघुबीर सिंह पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, रामिलन यादव, रामख्त्यार गुर्जर, सोमवीर शिवहरे, सुल्तान मौर्य, रामू कुशवाहा, पत्रकार वंधु उपस्थित थे।