अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ: भारद्वाज

भिण्ड, 12 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मेहगांव मण्डल की कार्यसमिति की बैठक शिवशक्ति मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया, मेहगांव के विस्तारक नीरज शर्मा, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया आदि नेता मंचासीन रहे।
भाजपा की कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता अशोक भारद्वाज ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने मण्डल एवं बूथ केन्द्र पर विस्तारक निकालने एवं भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले। जिसके क्रियान्वयन में हम सभी कार्यकर्ताओं को तन मन के साथ कार्य करना चाहिए।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविसेन जैन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए बताया कि संगठन को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने के लिए नित नए प्रयोग करते रहना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता रोहित करैया, रामशेष शर्मा, सुधा राठौर, बबली तोमर, राजेश त्यागी, देव चौधरी, अश्वनी त्यागी, नीरज चौधरी, रजत मुद्गल, कालीचरण शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।