जयपुर में कांग्रेस की होने वाली रैली में भाग लेने को कार्यकर्ता बैठक आयोजित

निजी 50 वाहनों से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता आज

भिण्ड, 10 दिसम्बर। कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस की अखिल भारतीय रैली जयपुर में तय की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इस संबंध में कार्यकर्ताओं से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। 11 दिसंबर को भिण्ड से देर रात निजी 50 वाहनों से कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जयपुर रवाना होंगे।
बैठक में ईरशाद अहमद, रतन चन्द्र जैन, संजय भूता, अरविंद बघेल, अहिवरन बघेल, अनिल भारद्वज, चंद्रपाल सिंह परिहार, दर्शन तोमर, गोपाल मिश्रा आस्तिक, अजय शर्मा, कमलेश कौरव, भगीरथ सिंह कुशवाह, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, राजवीर खन्ना, देवेन्द्र धाकड़, धर्मेन्द्र भादौरिया रानू, गोविन्द शाक्य, पिंटू शर्मा, मोहर सिंह इंदौरिया सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।