आशु राजौरिया बने ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष

संगठन द्वारा जो दायित्व सौंपा है उसे समाज हित में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा : राजौरिया

भिण्ड, 07 दिसम्बर। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के ब्रह्मलीन आचार्य प्रभाकर मिश्र, संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक, बागपथ उप्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर पण्डित, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र दुबे की अनुशंसा पर संभागीय ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय ने भिण्ड के युवा समाज हित मे कार्यरत समाजसेवी पत्रकार आशु राजौरिया को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन का संभागीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
राजौरिया ने कहा कि मुझे अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन द्वारा विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मैं उसको पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही सामज हित के कार्यों के माध्यम से संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। ब्राह्मण संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आशु राजौरिया को इस उपलब्धि पर प्रदेश के सभी सामाजिक बंधुओ, संगठनों, मित्रों, समाजसेवियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।