महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अभियान
भिण्ड, 07 दिसम्बर। शा. एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन मे शासन के आदेश के तहत महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत छात्रों को घर के काम में हाथ बंटाने, बहनों की पढ़ाई और उनकी आत्म निर्भरता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के तारतम्य में सभी स्वयं सेवकों ने मिलकर शर्ट में बटन लगाना, काज बनाना, फटे पेंट को सिलना, रोटी रुमाल बनाना सिखाया गया। इस कार्यक्रम का निरीक्षण प्रो. रिचा सक्सेना, प्रो. प्रभा तिवारी ने किया। कार्यक्रम स्वयं सेविका नेहा कुशवाह के सानिध्य में संपन्न कराया गया। अंत में महिलाओं के प्रति सभी स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई गई। इस कार्य में स्वयं सेवक शिवकांत सिंह राजावत, रोहित कुशवाह, संदीप सिंह कुशवाह, प्रकाश सिंह, अरवेश, आशीष कुमार, सिद्धप्रकाश, अनिल, अंकित सिंह भदौरिया, गौरव श्रीवास, शिवम गजरोलिया, सौरभ सिंह खंडेलवाल, अंशुल हरिऔध के साथ अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।