मुनि विनयंदर सागर एवं विधेय सागर महाराज का हुआ मंगल आगमन

भिण्ड, 07 दिसम्बर। गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य मुनि विनयंदर सागर महाराज, मुनि विधेय सागर महाराज का मंगल आगमन ऐटा से पद विहार करते हुए आज नगर में मंगल आगमन हुआ। समाज द्वारा आचार्य संघ की आगवानी की। मुनि आचार्य विराग सागर महारराज की मुनि दीक्षा दिवस समारोह मनाने के लिये नगर में गुरू से मिलने आए। वहां पर आचार्य योगेन्द्र सागर महाराज के परम शिष्य यतीन्द्र सागर महाराज ने प्रवचनों में गणाचार्य विराग सागर महाराज की भूरि भूरि प्रशंसा की।

वासूपूज्य भगवान आज होंगे वेदी पर विराजमान

श्री 1008 वासूपूज्य दिगंबर जैन मन्दिर किला रोड पर भगवान वासूपूज्य मन्दिर के जीर्णोद्धार के पश्चात तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आठ दिसंबर तक चल रहा हैै। जिसमें मूलनायक भगवान वासूपूज्य एवं 17 प्रतिमाएं वेदी पर स्थापित की जाएंगी। साथ ही शिखर पर कलशारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा और मन्दिर पूर्ण हो जाएगा।

विराग सागर महाराज का 39वां मुनि दीक्षा दिवस आज

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर किला रोड पर चल रहे वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं शिखर कलशारोहण कार्यक्रम में बुधवार को गणाचार्य विराग सागर महाराज का 39वां दीक्षा दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा। जिसमें आचार्यश्री का विशेष पूजन भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। जिसमें समाज के सामाजिक मण्डल आकर पूजन करेंगे।