मेहगांव में कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 अक्टूबर। मतदाता सूची के विषेश गहन परीक्षण व बूथ लेवल एजेंट, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के संबंध में कांग्रेस कार्यालय मेहगांव पर कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, मेहगांव विधानसभा पुनरीक्षण प्रभारी एडवोकेट देवेन्द्र सिंह नरवरिया, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान जिला सह-प्रभारी अरविन्द यादव एवं मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर पुरोहित, गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया, अमायन ब्लॉक अध्यक्ष दीपेन्द्र फौजी, जिला उपाध्यक्ष हरिओम भदौरिया, भूपेन्द्र भदौरिया, कमलेश कौरव, भारतीय कुशवाह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस 9 अक्टूबर को निकालेगी केंडल मार्च

भिण्ड। छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप के सेवन से 19 मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर भिण्ड शहर जिला कांग्रेस द्वारा केंडल मार्च का आयोजन नौ अक्टूबर को किया जाएगा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि यह मार्च 9 अक्टूबर को शाम 5.45 बजे शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में गोल मार्केट पर एकत्रित होकर सदर बाजार होते हुए परेड चौराहे से वापिस होकर पुन: गांधी की प्रतिमा पर समापन होगा। कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, किसान कांग्रेस सहित सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।