– जनसंघ से लेकर भाजपा तक समर्पित रहा डॉ. गुप्ता का जीवन
भिण्ड, 07 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता का मंगलवार को 88 वर्ष की आयु में उनके निज निवास गोल मार्केट पर निधन हो गया। वे केंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे धर्मपुरी भिण्ड मुक्तिधाम में किया जाएगा।
डॉ. गुप्ता ने अपने पिताजी स्व. प्रभुदयाल गुप्ता की विरासत को आगे बढ़ते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन की निष्ठा के लिए उन्होंने कार्य किया। वे चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री, संभागीय प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष रहे और कई बार भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में काम किया। डॉ. गुप्ता भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य तथा भारतीय रेलवे बोर्ड में सदस्य भी रहे। वे एमजेएस कॉलेज के जनभागी दारी समिति के अध्यक्ष रहकर महाविद्यालय के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त की।
डॉ. सुशील गुप्ता के निधन पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, डॉ. रामलखन सिंह, अशोक अर्गल, पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, मथुरा प्रसाद महंत, रणवीर जाटव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव कांकर, केशव सिंह भदौरिया, मायाराम शर्मा एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, रोमेश महंत, रामकुमार महते, कृष्णाकांता तोमर, पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, राममिलन शर्मा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र राजैरिया, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल कुशवाह, राजेन्द्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, मनोज अनंत, कमल शर्मा, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, बजरंग सिंह भदौरिया, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने शोक व्यक्त किया है।